LPG Cylinder Price Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुनिया भर में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के बावजूद 23 मई को भारत के बड़े शहरों में एलपीजी (रसोई गैस) के दाम नहीं बदले। इससे महंगाई से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹913, मुंबई में ₹912.50, कोलकाता में ₹939 और चेन्नई में ₹928.50 पर स्थिर है। इस महीने की शुरुआत में घोषित भारी बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें भी काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं।
