Get App

Vegetable Prices: सब्जियों के बढ़ते दामों से रसोई पर बढ़ा बोझ, बारिश और सप्लाई संकट से कीमतों में आया उछाल

Vegetable Prices: तेज बारिश और सप्लाई के कारण दिल्ली सहित कई शहरों में टमाटर, प्याज और अन्य सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम जनता के काफी दिक्कतें हो रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि राहत सितंबर तक ही मिल सकती है, हालांकि सरकार प्याज के बफर स्टॉक जैसे कदम उठाने की योजना बना रही है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Aug 13, 2025 पर 7:21 PM
Vegetable Prices: सब्जियों के बढ़ते दामों से रसोई पर बढ़ा बोझ, बारिश और सप्लाई संकट से कीमतों में आया उछाल

13 अगस्त 2025 को देश के कई शहरों खासकर दिल्ली-एनसीआर में सब्जियों की कीमतों में तेजी से उछाल देखने को मिला। लगातार हो रही तेज बारिश कई इलाकों में फसल खराब होने और सप्लाई चेन बाधित होने के कारण बाजार में सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ने और दूर-दराज से सीमित मात्रा में माल आने से आम घरों का किचन बजट बढ़ गया है।

टमाटर बना सबसे महंगा

दिल्ली और प्रमुख मंडियों में टमाटर का थोक भाव ₹73 से ₹100 प्रति किलो तक पहुंच गया है। खुदरा बाजारों में तो दाम कई जगह ₹100 किलो पर टिके हैं। कुछ हफ्ते पहले तक 40–50 रुपये में मिलने वाला टमाटर अब दोगुनी कीमत पर बिक रहा है। सप्लाई मुख्य रूप से बेंगलुरु और शिमला से आ रही है लेकिन मात्रा सीमित है।

प्याज के लिए सरकार की तैयारी

प्याज का थोक भाव आजादपुर मंडी में ₹15–₹22 प्रति किलो है जबकि खुदरा बाजार में यह ₹30–₹40 किलो मिल रहा है। दामों पर लगाम लगाने के लिए सरकार सितंबर से प्याज का बफर स्टॉक बाजार में छोड़ने की योजना बना रही है जिससे उम्मीद है कि कीमतों में कुछ स्थिरता आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें