Get App

Spices: 6 हफ्तों के निचले स्तरों पर पहुंचा जीरा, हल्दी में लगातार दूसरे महीने दबाव, इन मसालों में भी बना दबाव

मसालों में लगातार दबाव बना हुआ है। जीरा 6 हफ्तों के निचले स्तरों पर पहुंचा। जीरे का भाव 22000 के नीचे फिसला । वहीं धनिये का भाव 5 हफ्तों के नीचे फिसला। धनिये में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट जारी है। 3 हफ्तों में धनिया करीब 9% गिर चुका है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 4:40 PM
Spices: 6 हफ्तों के निचले स्तरों पर पहुंचा जीरा, हल्दी में लगातार दूसरे महीने दबाव, इन मसालों में भी बना दबाव
NCDEX पर हल्दी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में हल्दी की कीमतों में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

मसालों में लगातार दबाव बना हुआ है। जीरा 6 हफ्तों के निचले स्तरों पर पहुंचा। जीरे का भाव 22000 के नीचे फिसला । वहीं धनिये का भाव 5 हफ्तों के नीचे फिसला। धनिये में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट जारी है। 3 हफ्तों में धनिया करीब 9% गिर चुका है । जबकि हल्दी 2 महीनों के निचले स्तरों पर पहुंची। हल्दी का भाव 14600 के नीचे फिसला है। हल्दी में लगातार दूसरे महीने दबाव कायम है। हल्दी का भाव 2 महीनों में 11 फीसदी गिर चुका है।

NCDEX पर हल्दी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में हल्दी की कीमतों में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि 1 महीने में हल्दी का भाव 7 फीसदी टूटा। वहीं जनवरी 2026 से अब तक हल्दी का भाव 3 फीसदी टूटा।

जबकि धनिया की चाल पर नजर डाले तो 1 हफ्ते में धनिया 2 फीसदी टूटा। जबकि 1 महीने में धनिया में 2 फीसदी बढ़ा। वहीं जनवरी 2026 से अब तक हल्दी का भाव 1 फीसदी बढ़ा।

NCDEX पर जीरे की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में जीरे की कीमतों में 0.37 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जबकि 1 महीने में जीरे का भाव 3 फीसदी टूटा। वहीं जनवरी 2026 से अब तक जीरे का भाव 3 फीसदी चढ़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें