Get App

Tea Production Fall: चाय के उत्पादन में 6% की गिरावट, खराब मौसम बना कहर, क्या कीमतों में आएगा उछाल

Tea Production Fall: पश्चिम बंगाल में उत्पादन में भारी कमी आई है। पश्चिम बंगाल में सितंबर 2025 के दौरान चाय का उत्पादन 17% गिरकर 40.03 मिलियन किलोग्राम रहा। जबकि तमिलनाडु में चाय का उत्पादन 5% गिरा है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 03, 2025 पर 2:21 PM
Tea Production Fall: चाय के उत्पादन में 6% की गिरावट, खराब मौसम बना कहर, क्या कीमतों में आएगा उछाल
चाय बोर्ड (Tea Board) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2025 में चाय का कुल उत्पादन 5.9 प्रतिशत घटकर 159.92 मिलियन किलो रह गया

Tea Production Fall: देश में चाय का उत्पादन 6% गिर गया है। चाय बोर्ड (Tea Board) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2025 में चाय का कुल उत्पादन 5.9 प्रतिशत घटकर 159.92 मिलियन किलो रह गया, जो कि पिछले साल इसी अवधि के 169.93 मिलियन किलो के उत्पादन से काफी कम है।

खराब मौसम के कारण उत्पादन में गिरावट आई है। पश्चिम बंगाल में उत्पादन में भारी कमी आई  है। पश्चिम बंगाल में सितंबर 2025 के दौरान चाय का उत्पादन 17% गिरकर 40.03 मिलियन किलोग्राम रहा।  जबकि तमिलनाडु में चाय का उत्पादन 5% गिरा है।

हालांकि असम, जो भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य है, वहां थोड़ी राहत जरूर दिखी। राज्य में उत्पादन 94.7 मिलियन किलोग्राम रहा, जो पिछले साल से थोड़ा अधिक है।

सितंबर में सीटीसी (CTC) चाय का उत्पादन उत्तर भारत में 123 मिलियन किलोग्राम और दक्षिण भारत में 17 मिलियन किलोग्राम दर्ज किया गया। वहीं, ऑर्थोडॉक्स चाय का उत्पादन उत्तर भारत में 13.9 मिलियन किलोग्राम और दक्षिण भारत में 3.4 मिलियन किलोग्राम रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें