सरकार पीली मटर दाल के ड्यूटी फ्री आयात को बंद करने की तैयारी कर रही है। पीली मटर दाल का फ्री इंपोर्ट फरवरी में खत्म हो रहा है । सरकार ड्यूटी फ्री इंपोर्ट 28 फरवरी से आगे नहीं बढ़ाएगी। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि सरकार जल्दी ही इस पर फैसला लेगी। पिछले साल पीली मटर का 30 लाख टन का इंपोर्ट हुआ था। ड्यूटी फ्री इंपोर्ट के बंद होने से किसानों को फायदा होगा।गौरतलब है कि सरकार ने दिसंबर 2023 में ड्यूटी फ्री इंपोर्ट को मंजूरी दी थी। बाद में इसे 3 बार बढ़ाकर 28 फरवरी 2025 तक किया गया था।
