Get App

Gold पर चल गया 'ट्रंप कार्ड', 3 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचे भाव, जानिए आगे कितनी आएगी तेजी

सोने का भाव 3 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। MCX पर सोना का भाव 79500 के पार निकला है। COMEX पर भी दाम $2770 के करीब पहुंचा है। US में स्पॉट भाव $2750 के ऊपर निकले है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 3:23 PM
Gold पर चल गया 'ट्रंप कार्ड', 3 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचे भाव, जानिए आगे कितनी आएगी तेजी
डॉलर में कमजोरी से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। ट्रंप के टैरिफ लगाने की संभावना से भी सोने के दाम चढ़े है।

सोने का भाव 3 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। MCX पर सोना का भाव 79500 के पार निकला है। COMEX पर भी दाम $2770 के करीब पहुंचा है। US में स्पॉट भाव $2750 के ऊपर निकले है।

डॉलर में कमजोरी से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। ट्रंप के टैरिफ लगाने की संभावना से भी सोने के दाम चढ़े है। बाजार को टैरिफ लगने से महंगाई बढ़ने की उम्मीद है। अमेरिका कि यूरोप, चीन टैरिफ लगाने की योजना है।

डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन पर 10% टैरिफ लगाने का विचार कर रहे है। 1 फरवरी से चीन पर टैरिफ लगाने की योजना है। कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने की योजना है। बाजार की अमेरिकी फेड के फैसले पर पहले से ही नजर है। 29 जनवरी को अमेरिकी फेड दरों पर फैसला लेगा।

अनमोल ज्वैलर्स के फाउंडर ईशू दतवानी ने कहा कि जिस तरह सोने की कीमतों में तेजी बढ़ रही है उसी तरह सोने की खरीदारी भी बढ़ रही है। रुपये की कमजोरी का भी फायदा सोने को मिल रहा है। लोग खुद के लिए और शादियों की खरीद कर रहे है। बजट के लिए विशलिस्ट यह है कि जीएसटी दरों में कटौती होनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें