उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 46 फल और सब्जियों को APMC कानून से बाहर करने को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब किसान सीधे रिटेलर्स और उपभोक्ताओं को अपनी फसलें बेच सकेंगे। इसके अलावा इन चीजों पर मंडी टैक्स भी नहीं लगेगा। यूपी सरकार ने केंद्र की सलाह पर ये कदम उठाया है।
कमोडिटी बाजार का हाल
सोने में कल की अच्छी तेजी के बाद आज कमजोरी देखने को मिल रही है। दुनियाभर के इक्विटी बाजारों में बढ़त के कारण सोने की कीमतों पर दबाव है। MCX पर सोने के दाम 46 हजार के करीब हैं। वहीं, क्रूड में आज छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। उत्पादन में कटौती और फ्यूल डिमांड में सुधार से कीमतों को सपोर्ट है। हालांकि, सप्लाई का दबाव अभी भी बना हुआ है। वहीं चीन की डिमांड में सुधार के कारण बेस मेटल्स में रौनक है।
सोने में कमजोरी
कल की तेजी के बाद कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। MCX पर सोना 46,000 रुपये के नीचे फिसल गया है। इक्विटी बाजारों में तेजी से सोने पर दबाव दिख रहा है। अमेरिकी रोजगार आंकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी। US में नॉन फार्म पेरोल्स 2.2 करोड़ घटने के आसार हैं।
क्रूड छोटे दायरे में
ब्रेंट के दाम 30 डॉलर के करीब दिख रहा है। इस हफ्ते क्रूड के दाम 19 फीसदी बढ़े हैं। उत्पादन कटौती से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। फ्यूल डिमांड में सुधार से भी सहारा मिल रहा है। चीन का क्रूड इंपोर्ट अप्रैल में बढ़ा है।
बेस मेटल्स में मजबूती
विदेशी बाजारों से अच्छे संकेतों से बेस मेटल्स को सहारा मिल रहा है। चीन की डिमांड सुधरने से मजबूती आई है। अप्रैल में चीन के एक्सपोर्ट में बढ़त हुई है। US-चीन तनाव से कीमतों में बढ़त सीमित है।
एग्री कमोडिटीज
एग्री कमोडिटीज की बात करें तो आज खाने के तेलों में अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है। पाम तेल 2 फीसदी तो सोया तेल 1 फीसदी बढ़ा है। इंडोनेशिया में इवेंट्री घटने से BMD CPO में तेजी है जिसका असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है। इसके अलावा कॉटन में आज फिर अच्छी रिकवरी है। डिमांड में सुधार की उम्मीद से कॉटन को सहारा मिला है।
Moneylicious Capital के जयप्रकाश गुप्ता की निवेश सलाह
Buy Gold 46050 SL 45700 Tgt 46600
Sell Copper 409 SL 413 Tgt 401
Axis Securities के सुनील काटके की निवेश सलाह
Buy Gold 46050 SL 45800 Target 46700
Buy Silver 43300 SL 42900 Target 43800
Sell Crude 1850 SL 1950 Target 1700
Buy copper 408 SL 405 Target 414
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
