LPG Cylinder Price: 12 जून (शुक्रवार) को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले सरकार ने 7 जून को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की थी। जो पिछले तीन महीनों में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी थी। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी करीब 42 रुपये का इजाफा किया गया था। बता दें कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच 1 जून को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में चौथी बार संशोधन किया गया था। अब चलिए देखते हैं शहरवार घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की पूरी रेट लिस्ट।
