Get App

Wheat News: इंटरनेशनल मार्केट में गेहूं की कीमतों में दबाव लेकिन घरेलू बाजार में चढ़े दाम, जानें क्या है वजह

Wheat News: इंटरनेशनल मार्केट में गेहूं के दाम 5 सालों के निचले स्तरों के करीब बने हुए हैं लेकिन घरेलू बाजार में दाम बढ़ रहे हैं। अभी त्योहारों की शुरुआत हुई है और एक महीने में ही दाम 1% से ज्यादा बढ़ चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 6:28 PM
Wheat News: इंटरनेशनल मार्केट में गेहूं की कीमतों में दबाव लेकिन घरेलू बाजार में चढ़े दाम, जानें क्या है वजह
देश में एक महीने में 1% से ज्यादा की तेजी आई। 1 साल में 3% से ज्यादा दाम चढ़ चुके हैं। 2022 से गेहूं एक्सपोर्ट पर बैन लगा हुआ है।

Wheat News: इंटरनेशनल मार्केट में गेहूं के दाम 5 सालों के निचले स्तरों के करीब बने हुए हैं लेकिन घरेलू बाजार में दाम बढ़ रहे हैं। अभी त्योहारों की शुरुआत हुई है और एक महीने में ही दाम 1% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में दबाव देखने को मिला। 5 सालों के निचले स्तरों के करीब भाव पहुंचा। बाजार में सप्लाई बढ़ने से गिरावट आई । रूस में ज्यादा उत्पादन का अनुमान है। 85.4 मिलियन टन उत्पादन का अनुमान है। रूस-यूक्रेन युद्ध भी खत्म होने की उम्मीद है।

इंटरनेशनल मार्केट में गेहूं की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में गेहूं की बढ़त 0.29% रहा जबकि 1 महीने में 6 फीसदी की गिरावट आई। वहीं जनवरी 2025 से अब तक गेहूं की कीमतें 8 फीसदी लुढ़की है। वहीं 1 साल में 1 फीसदी चढ़ा।

भारत में गेहूं में तेजी क्यों?

देश में एक महीने में 1% से ज्यादा की तेजी आई। 1 साल में 3% से ज्यादा दाम चढ़ चुके हैं। 2022 से गेहूं एक्सपोर्ट पर बैन लगा हुआ है। 1 महीने में गेहूं के रिटेल भाव में 1.09 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और 1 साल में 3.35 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं 1 महीने में होलसेल भाव में 0.86 फीसदी का उछाल आया । जबकि 2.76 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें