अमेरिकी टेक कंपनी Verizon Media भारत में अपनी सभी न्यूज साइट बंद करने पर विचार कर रही है। Verizon Media ही Yahoo की मालिकान कंपनी है। Yahoo की सभी न्यूज साइट्स बंद करने की वजह विदेशी निवेश सीमा (FDI लिमिट) है। मौजूदा नियमों के मुताबिक, भारत के किसी मीडिया आउटलेट्स में 26 फीसदी से ज्यादा विदेश निवेश की इजाजत नहीं है।
लिहाजा कंपनी अगले कुछ दिनों में Yahoo Cricket, Yahoo Finance, News और Entertainment की सभी साइट्स बंद कर देगी।
Verizon Media की ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी हेड अप्रील बॉयड (April Boyd) ने कहा, "भारत में न्यूज और करेंट अफेयर्स सेगमेंट में काम करने वाली मीडिया कंपनियों के लिए विदेश निवेश की सीमा में बदलाव हुआ है। यह बदलाव उन डिजिटल मीडिया कंपनियों पर भी लागू होगा जो न्यूज अपलोड करते हैं या एग्रिगेटर के तौर पर काम करते हैं।"
हालांकि Yahoo Mail और Yahoo search और इसका adtech बिजनेस भारत में चलता रहेगा।