कर्ज के बोझ से दबी चीन की Evergrande ने कई प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया

कंपनी के दिवालिया होने की आशंका से पिछले महीने कई देशों के इक्विटी मार्केट्स में गिरावट आई थी

अपडेटेड Oct 25, 2021 पर 11:33 AM
Story continues below Advertisement

कर्ज के बोझ और लिक्विडिटी की कमी से जूझ रही चीन की Evergrande ने रविवार को बताया कि उसने शेनजेन सहित  छह शहरों में 10 से अधिक प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स पर काम दोबारा शुरू कर दिया है।  Evergrande ने हाल ही में बॉन्ड्स पर एक पेमेंट कर डिफॉल्ट के खतरे को टाला था।

Evergrande पर 300 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज है।

हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इसे अपने सैंकड़ों प्रोजेक्ट्स में से कितनों पर काम रोकना पड़ा था। इसने पिछले महीने कहा था कि सप्लायर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स को भुगतान में देरी के कारण इसे कुछ प्रोजेक्ट्स को रोकना पड़ा है।

नई IPL टीमों से BCCI को 7,000-10,000 करोड़ रुपये की उम्मीद, अडानी, टोरेंट दौड़ में शामिल

Evergrande ने बताया कि इसके कुछ प्रोजेक्ट्स में फिनिशिंग हो रही है और कुछ अन्य का हाल ही में कंस्ट्रक्शन पूरा हुआ है। कंपनी का कहना है कि कंस्ट्रक्शन को पूरा करने की गारंटी देने की इसकी कोशिशों से मार्केट का विश्वास बढ़ेगा।

चीन की इस दूसरी सबसे बड़ी  प्रॉपर्टी डिवेलपर ने पिछले महीने बायर्स से यह भी वादा किया था कि वह अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करेगी। कंपनी ने बताया था कि वह गुआंगझू शहर में बड़ा फुटबॉल स्टेडियम भी बना रही है।


Evergrande ने हाल ही में डॉलर में जारी किए गए बॉन्ड्स पर 8.35 करोड़ डॉलर की पेमेंट की थी। इसके साथ कंपनी को डिफॉल्ट का खतरा टालने में मदद मिली थी।

कंपनी के बॉन्ड्स पर पेमेंट करने में नाकाम रहने के कारण डिफॉल्टर बनने की आशंका से पिछले महीने कई देशों के इक्विटी मार्केट्स में भारी गिरावट आई थी। इस वर्ष  Evergrande के स्टॉक्स का प्राइस भी काफी गिरा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।