भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को दो नए IPL फ्रेंचाइजी में से प्रत्येक से 7,000-9,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इन टीमों के लिए बिडिंग की प्रक्रिया सोमवार को शुरू होगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सफल बिडर्स की घोषणा सोमवार को ही की जाएगी या नहीं।
नई टीमों के लिए 22 कंपनियों ने बिड डॉक्यूमेंट खरीदा है। इस डॉक्यूमेंट का प्राइस 10 लाख रुपये था।
हालांकि, नई टीमों के लिए बेस प्राइस 2,000 करोड़ रुपये होने के कारण दौड़ में पांच से छह बिडर्स के ही बाकी रहने की संभावना है।ट
BCCI ने तीन कंपनियों या व्यक्तियों के कंसोर्शियम को भी एक फ्रेंचाइजी के तौर पर बिड की अनुमति दी है।
देश के बड़े कारोबारियों में शामिल गौतम अडानी और उनके अडानी ग्रुप की ओर से अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए बिड दी जा सकती है।
इसके अलावा फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों में शामिल अरबिंदो फार्मा और टोरेंट ग्रुप भी इस दौड़ में शामिल हैं। कोटक ग्रुप की ओर से भी बिड करने की संभावना है।