IPO लाने की तैयारी कर रही Ola के COO और CFO का इस्तीफा

कंपनी में प्रेशर अधिक होने के कारण इसमें एंप्लॉयीज का औसत टेन्योर 1-1.5 वर्ष का ही है

अपडेटेड Oct 19, 2021 पर 9:00 PM
Story continues below Advertisement

ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली  Ola के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर स्वयम सौरभ और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर गौरव पोरवाल ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।  Ola पब्लिक ऑफर लाने की तैयारी कर रही है। सौरभ ने इस वर्ष अप्रैल में CFO के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी जबकि पोरवाल पिछले वर्ष से कंपनी की ग्लोबल मोबिलिटी डिविजन के COO थे।

मनीकंट्रोल ने  Ola के फाउंडर भविश अग्रवाल की ओर से मंगलवार को भेजी गई ईमेल को देखा है जिसमें इन दोनों के इस्तीफे और कंपनी में अन्य बदलावों की जानकारी दी गई है।

MPS के शेयरों में तेजी, अगले हफ्ते बोनस शेयरों का ऐलान कर सकता है बोर्ड

तेजी से बढ़ने वाले स्टार्टअप्स में एट्रिशन रेट का अधिक होना हैरानी की बात नहीं है लेकिन  Ola में एंप्लॉयीज के इस्तीफा देने की संख्या अन्य स्टार्टअप्स की तुलना में अधिक है। सूत्रों ने बताया कि  Ola में एंप्लॉयीज का औसत टेन्योर 1-1.5 वर्ष का है। इसका बड़ा कारण कंपनी में काम का बोझ अधिक होना और वर्क कल्चर से जुड़ी समस्या है।

हाल ही में कंपनी के फाउंडिंग मेंबर प्रणय जिवारजका और ओला इलेक्ट्रिक के दो को-फाउंडर्स ने भी इस्तीफा दिया था। Ola की फाइनेंशियल सर्विसेज डिविजन के CEO, नितिन गुप्ता ने पिछले वर्ष कंपनी को छोड़ा था और चीफ बिजनेस ऑफिसर एक वर्ष से कम में कंपनी से निकल गए थे।

Ola की जल्द ही स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग कराने की योजना है। कंपनी ने इसके लिए बैंकर्स को हायर किया है। हालांकि, अभी IPO के लॉन्च की अवधि के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।


कंपनी ने हाल ही में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था और इसे कस्टमर्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।