WhatsApp यूजर्स पता लगा सकते हैं कि उन्हें किस-किसने ब्लॉक किया है, जानिए तरीका

अगर किसी कॉन्टैक्ट ने यूजर को ब्लॉक किया है तो उसे कॉन्टैक्ट को ऑनलाइन होना नहीं दिखेगा

अपडेटेड Aug 03, 2021 पर 7:40 AM
Story continues below Advertisement

मैसेजिंग ऐप WhatsApp की ओर से चैट्स में किसी को ब्लॉक करने का ऑप्शन दिया जाता है जिससे उस कॉन्टैक्ट से मैसेज आना बंद हो जाएं। हालांकि, जिस व्यक्ति को ब्लॉक किया जाता है उसे इसके बारे में कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलता। वॉट्सऐप ने कुछ तरीके बताए हैं जिससे यूजर यह पता लगा सकता है कि उसे किसी कॉन्टैक्ट ने ब्लॉक किया है या नहीं।

अगर किसी व्यक्ति को चैट में ब्लॉक किया गया है तो उसे चैट विंडो में यह नहीं दिखेगा कि कॉन्टैक्ट पिछली बार कब दिखा था या ऑनलाइन था। उस कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल फोटो में अपडेट नहीं दिखेंगे।

सुप्रीम कोर्ट की कृष्णा नदी विवाद में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना को सहमति से समाधान निकालने की सलाह

अगर किसी कॉन्टैक्ट ने यूजर को ब्लॉक किया है तो उसे भेजे गए मैसेज पर केवल एक टिक दिखेगा।

अगर किसी कॉन्टैक्ट के लिए ये सभी संकेत दिखते हैं तो इसका मतलब है कि उसने यूजर को ब्लॉक किया है।

हालांकि, कनेक्टिविटी की समस्या होने पर भी ये सब संकेत दिख सकते हैं। वॉट्सऐप का कहना है कि उसने ब्लॉक करने की प्रक्रिया को जानबूझ कर कुछ जटिल रखा है जिससे किसी को ब्लॉक करने पर यूजर की प्राइवेसी सुरक्षित रह सके।


वॉट्सऐप की ओर से एक कॉन्टैक्ट को कभी भी यह सूचना नहीं दी जाती कि उसे ब्लॉक किया गया है।

कॉन्टैक्ट्स को ब्लॉक करने के अलावा यूजर्स कोई गलत कंटेंट या स्पैम मिलने की रिपोर्ट भी दे सकते हैं।

एक यूजर को कैसे कर सकते हैं ब्लॉक

वॉट्सऐप ओपन करें। इसके बाद मोर ऑप्शंस (तीन डॉट) पर जाएं और फिर सेटिंग्स को ओपन करें। सेटिंग्स में एकाउंट को टैप करें और फिर प्राइवेसी, ब्लॉक्ड कॉन्टैक्ट्स पर जाएं। इसके बाद उस कॉन्टैक्ट को चुनें जिसे ब्लॉक किया जाना है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।