21 मई 2010
वार्ता
चंडीगढ़। विदेशों में अपने कारोबार के विस्तार की महत्वकांक्षी योजना के तहत सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) कजाकिस्तान के जेएससी दाना बैंक का अधिग्रहण करेगा।
पीएनबी का मुनाफा 31 प्रतिशत बढ़ा
पीएनबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के.आर .कामत ने राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी हरियाणा सर्किल की यहां बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पीएनबी को कजाकिस्तान के उक्त बैंक के अधिग्रहण को लेकर मंजूरी मिल गई है तथा जुलाई तक अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने की सम्भावना है। उन्होंने कहा कि दाना बैंक की कजाकिस्तान में चार प्रमुख शाखाएं हैं।
पीएनबी का 4 लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार
उन्होंने कहा कि अधिग्रहण की यह प्रक्रिया मई माह में ही पूरी होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों में इसमें विलम्ब हुआ है तथा पीएनबी अब अधिग्रहण प्रक्रिया का समय बढ़ाने के लिए कजाकिस्तान प्रशासन से आग्रह करेगा। उन्होंने कहा कि दाना बैंक में पीएनबी की हिस्सेदारी लगभग 64 प्रतिशत होगी। उन्होंने भारत में किसी अन्य बैंक के पीएनबी में विलय की किसी योजना से इनकार किया।
