Adobe ने 20 अरब डॉलर में Figma को खरीदने का किया ऐलान, जानिए डिटेल

Figma सॉफ्टवेयर पर कस्टमर्स के साथ भागीदारी करती है। कंपनी को महामारी के दौरान अच्छी डिमांड मिली है, जिस दौरान ज्यादातर लोग घर से दूरदराज से काम करते थे

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 5:37 PM
एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने एक इंटरव्यू में कहा, इससे हर उस व्यक्ति को फायदा होगा, जो एक नॉलेजेबल वर्क है

Adobe agrees to buy Figma : एडोब इंक लगभग 20 अरब डॉलर में सॉफ्टवेयर डिजाइन स्टार्टअप फिग्मा इंक (Figma Inc) को खरीदने को राजी हो गई है। इससे उसे क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए टूल्स बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ब्लूमबर्ग ने पहले ही एडोब की इस डील की पुष्टि कर दी थी, जो आधे कैश और आधे स्टॉक आधारित डील होगी। ब्लूमबर्ग के डाटा के मुताबिक, यह किसी प्राइवेट सॉफ्टवेयर कंपनी का सबसे बड़ा टेकओवर होगा। इस खबर के बाद प्रीमार्केट ट्रेडिंग में शेयर में लगभग 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

महामारी के दौरान अच्छा रहा था फिग्मा का बिजनेस


Figma सॉफ्टवेयर पर कस्टमर्स के साथ भागीदारी करती है। कंपनी को महामारी के दौरान अच्छी डिमांड मिली है, जिस दौरान ज्यादातर लोग घर से दूरदराज से काम करते थे। कंपनी ने हाल के वर्षों में Airbnb Inc., Google, Herman Miller और Kimberly-Clark Corp जैसी बड़ी कंपनियों के सॉफ्टवेयर डिजाइनर्स जैसे अपने कस्टमर बेस में खासा इजाफआ किया है। इनमें लाइटवेट गेम्स, मैप्स बनाने वाले और प्रिजेंटेशन देने वाले भी शामिल हैं। कंपनी की ओर भरोसेमंद स्टूडेंट फॉलोइंग भी आकर्षित हुई है।

निर्मला सीतारमण ने कंपनियों में महिला डायरेक्टर्स की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया

इस साल एक तिहाई से ज्यादा टूट चुका है एडोब का शेयर

एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने एक इंटरव्यू में कहा, “इससे हर उस व्यक्ति को फायदा होगा, जो एक नॉलेजेबल वर्क है।” एडोब एक दशक से ज्यादा वक्त से वाल स्ट्रीट की पसंदीदा रही है, लेकिन टेक सेक्टर की मंदी में फंसने के बाद इस साल उसका शेयर एक तिहाई से ज्यादा टूट चुका है।

सैन फ्रांसिस्को बेस्ड कंपनी Figma की स्थापना लगभग एक दशक पहले Dylan Field और Evan Wallace ने की थी।

FedEx के शेयरों में पिछले 35 सालों की सबसे बड़ी गिरावट, सुस्ती की आशंका से टूटे लॉजिस्टिक स्टॉक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।