एयर इंडिया (Air India) ने शुक्रवार को अपने नॉन-फ्लाइंग स्टाफ के लिए वॉलंटरी रिटायरमेंट (VRS) की पेशकश की है। कंपनी की कमान टाटा ग्रुप (TATA Group) के हाथ में आने के बाद, एयरलाइन ने दूसरी बार अपने कर्मचारियों के लिए VRS का ऑफर दिया है। घाटे में चल रही एयरलाइन को पिछले साल जनवरी में टाटा ग्रुप में खरीद लिया था। न्यूज एजेंसी PTI ने एक इंटरनल मेमो के हवाले से बताया, "ये ऑफर 40 साल से ज्यादा उम्र के परमानेंट जनरल कैडर ऑफिसर्स के लिए होगा, जिन्होंने एयरलाइन में काम से कम पांच साल की अपनी सर्विस पूरी कर ली है।" साथ ही, न्यूनतम पांच साल की लगातार सर्विस पूरी करने वाले क्लेरिकल और अनस्किल्ड कैटेगरी के कर्मचारी भी VRS ले सकते हैं।
ऑफर 30 अप्रैल तक खुला रहेगा। PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि लगभग 2,100 कर्मचारी लेटेस्ट वॉलंटरी रिटायरमेंट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
वर्तमान में, एयरलाइन के पास फ्लाइंग और नॉन-फ्लाइंग कर्मचारियों समेत लगभग 11,000 कर्मचारियों की संख्या है। जून 2022 में, एयर इंडिया ने वॉलंटरी रिटायरमेंट ऑफर के पहले फेज की शुरुआत की।
पिछले साल जनवरी में घाटे में चल रही एयरलाइन का नियंत्रण लेने के बाद टाटा ग्रुप की तरफ से इस तरह की दूसरी पेशकश थी।
दूसरे स्थायी कर्मचारियों को भी वॉलंटरी रिटायरमेंट का अतिरिक्त लाभ देने के लिए कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है।
दूसरे स्थायी कर्मचारियों को भी वॉलंटरी रिटायरमेंट का अतिरिक्त लाभ देने के लिए कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है। इसके जवाब में, एयरलाइन के HR हेड सुरेश दत्त त्रिपाठी ने शुक्रवार को कर्मचारियों को भेजे गए मेमो में कहा कि एयर इंडिया वॉलंटरी रिटायरमेंट ऑफर के दूसरे चरण की घोषणा कर रही है।
इसमें कहा गया, "17 मार्च 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक वॉलंटरी रिटायरमेंट के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों को भी एकमुश्त लाभ के रूप में अनुग्रह राशि दी जाएगी।"
मेमो में कहा गया, "31 मार्च 2023 तक आवेदन करने वाले पात्र कर्मचारियों को आर्थिक लाभ के अलावा 1 लाख रुपए मिलेंगे।"