Get App

'गोवा-बेंगलुरु की शादी हो तो बच्चा विशाखापत्तनम जैसा होगा'; नारा लोकेश ने बताया TCS को 99 पैसे में क्यों दी जमीन

आंध्र प्रदेश सरकार ने TCS को विशाखापत्तनम में 21.16 एकड़ जमीन सिर्फ 99 पैसे में दी है, जिससे ₹1,370 करोड़ का निवेश और 12,000 नौकरियों का रास्ता खुलेगा। सरकार इसे गुजरात मॉडल की तरह IT सेक्टर में बड़े निवेश खींचने की रणनीति मान रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2025 पर 3:25 PM
'गोवा-बेंगलुरु की शादी हो तो बच्चा विशाखापत्तनम जैसा होगा'; नारा लोकेश ने बताया TCS को 99 पैसे में क्यों दी जमीन
एक्सपर्ट का मानना है कि 99 पैसे में जमीन देना एक प्रतीकात्मक कदम है। (सांकेतिक तस्वीर)

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में IT सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने टाटा ग्रुप की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को विशाखापत्तनम में 21.16 एकड़ की प्राइम जमीन सिर्फ 99 पैसे में देने की मंजूरी दी है।

ये फैसला मंगलवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। इसका मकसद विशाखापत्तनम को एक प्रमुख टेक्नोलॉजी हब के रूप में डेवलप करना है। इस पहल की अगुवाई आंध्र प्रदेश के IT और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश कर रहे हैं, जो बीते कुछ महीनों से राज्य में बड़े पैमाने पर टेक निवेश आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।

TCS को जमीन देने पर क्या बोले लोकेश?

नारा लोकेश का कहना है कि हम आंध्र प्रदेश को आईटी हब बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे पास बेहतरीन टैलेंट पूल है, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर है। राज्य सरकार के तौर पर हम बहुत ही सब्सिडाइज्ड दामों पर जमीन देने के लिए तैयार हैं। मैं मजाक में अक्सर कहता हूं कि अगर गोवा और बेंगलुरु की शादी हो और उनका कोई बच्चा हो, तो वह विशाखापत्तनम जैसा होगा। हमारे पास सब कुछ है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें