Get App

मई में अशोक लेलैंड की बिक्री 6% बढ़ी

साल दर साल आधार पर मई में अशोक लेलैंड की बिक्री 6 फीसदी बढ़कर 9,875 यूनिट रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2016 पर 1:59 PM
मई में अशोक लेलैंड की बिक्री 6% बढ़ी

मई महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मई में अशोक लेलैंड की बिक्री 6 फीसदी बढ़कर 9,875 यूनिट रही है। वहीं पिछले साल मई में अशोक लेलैंड की बिक्री 9,290 यूनिट रही थी।

अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल बिक्री में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। मई में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल बिक्री 8 फीसदी बढ़कर 7,469 यूनिट रही है। वहीं पिछले साल मई में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल बिक्री 6,888 यूनिट रही थी।

हालांकि अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल व्हीकल बिक्री सपाट रही है। सालाना आधार पर मई में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल व्हीकल बिक्री 2,406 यूनिट के साथ सपाट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें