Get App

एस्टर डीएम हेल्थकेयर और केयर हॉस्पिटल्स के बीच जल्द हो सकती है बड़ी डील

एस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) और केयर हॉस्पिटल्स (CARE Hospitals) एक बड़ी डील पर पहुंचने के करीब हैं। इससे देश के हेल्थकेयर मोर्चे पर पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। सूत्रों ने सीएनबीसी-टीवी18 को यह जानकारी दी है। मनीकंट्रोल ने इस सिलसिले में 4 अगस्त को दोनों कंपनियों के बीच बातचीत होने की खबर दी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2024 पर 9:02 PM
एस्टर डीएम हेल्थकेयर और केयर हॉस्पिटल्स के बीच जल्द हो सकती है बड़ी डील
इस डील के जो नई इकाई बनेगी, उसमें ब्लैकस्टोन की हिस्सेदारी 34 पर्सेंट होगी।

एस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) और केयर हॉस्पिटल्स (CARE Hospitals) एक बड़ी डील पर पहुंचने के करीब हैं। इससे देश के हेल्थकेयर मोर्चे पर पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। सूत्रों ने सीएनबीसी-टीवी18 को यह जानकारी दी है। मनीकंट्रोल ने इस सिलसिले में 4 अगस्त को दोनों कंपनियों के बीच बातचीत होने की खबर दी थी।

सूत्रों के मुताबिक, इस डील के जो नई इकाई बनेगी, उसमें ब्लैकस्टोन की हिस्सेदारी 34 पर्सेंट होगी, जबकि टीपीजी (TPG) का हिस्सा 11 पर्सेंट होगा। केयर हॉस्पिटल्स का मालिकाना हक ब्लैकस्टोन के पास है। साथ ही, इसमें टीपीजी की भी हिस्सेदारी है। इसके अलावा, एस्टर डीएम में 42 पर्सेंट स्टेक रखने वाली मूपन फैमिली का हिस्सा नई इकाई में तकरीबन 23 पर्सेंट होगा। नई इकाई की लीडरशिप पोजिशन में ब्लैकस्टोन और मूपन फैमिली, दोनों के एग्जिक्यूटिव शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, आजाद मूपन नई इकाई के मुखिया होंगे।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समझौते से एस्टर डीएम और केयर हॉस्पिटल्स, दोनों के बेडों की क्षमता एक साथ जुड़ जाएगी और इस तरह 10,000 बेड का नेटवर्क तैयार होगा। नई इकाई देश की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन बन जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, मूपन फैमिली और ब्लैकस्टोन के बीच शेयर-स्वाप एग्रीमेटं के बाद सौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

डीएम हेल्थकेयर के सीईओ डॉ. नीतीश शेट्टी ने अगस्त में उसी दिन इस्तीफा दिया था, जब सीएनबीसी-टीवी18 ने ब्लैकस्टोन और केयर हॉस्पिटल्स के साथ इस प्रस्तावित डील को लेकर खबर दी थी। कंपनी के बयान में कहा गया था कि शेट्टी उद्यमिता संबंधी अवसरों के लिए कंपनी से इस्तीफा दे रहे हैं। शेट्टी को मार्च 2023 में सीईओ नियुक्त किया गया था, लेकिन कंपनी के साथ उनका रिश्ता 2014 से है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें