Get App

Bandhan Bank Q4 Results: 483% बढ़ा मुनाफा, NII में गिरावट; डिविडेंड का ऐलान

Bandhan Bank Q4 Results: बंधन बैंक ने Q4 FY25 में सालाना आधार पर 483% का मुनाफा दर्ज किया है। हालांकि NII और नेट रेवेन्यू में गिरावट रही। बंधन बैंक ने डिविडेंड का भी ऐलान किया। बीते शेयर में हल्की तेजी दिखी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 30, 2025 पर 7:54 PM
Bandhan Bank Q4 Results: 483% बढ़ा मुनाफा, NII में गिरावट; डिविडेंड का ऐलान
बंधन बैंक के शेयर बुधवार (30 अप्रैल) को 1.73% की गिरावट के साथ ₹165.00 बंद हुए।

 

Bandhan Bank Q4 Results: प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा दर्ज किया है। मार्च तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 483% की बढ़त के साथ ₹318 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹55 करोड़ था। हालांकि, तिमाही आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 25% घटा है।

बंधन बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी 4% की गिरावट दर्ज की गई है। चौथी तिमाही में NII घटकर ₹2,756 करोड़ रही, जबकि एक साल पहले यह ₹2,859 करोड़ थी। वहीं, नेट रेवेन्यू में भी 30% की बड़ी गिरावट आई और यह ₹3,456 करोड़ रहा।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹1,571 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹1,838 करोड़ था। नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 6.7% रहा, जो पिछली तिमाही (Q3 FY25) में 6.9% था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें