Get App

बाटा इंडियाः मुनाफा 52.2% घटा, आय 10.9% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बाटा इंडिया का मुनाफा 52.2 फीसदी घटकर 27.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2016 पर 6:51 PM
बाटा इंडियाः मुनाफा 52.2% घटा, आय 10.9% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बाटा इंडिया का मुनाफा 52.2 फीसदी घटकर 27.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बाटा इंडिया का मुनाफा 58.4 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में बाटा इंडिया की आय 10.9 फीसदी बढ़कर 545.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बाटा इंडिया की आय 491.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बाटा इंडिया का एबिटडा 46.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 55.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बाटा इंडिया का एबिटडा मार्जिन 9.5 फीसदी से बढ़कर 10.2 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें