Get App

Bharti Airtel Q4 Results: उम्मीद से बेहतर मुनाफा, ARPU 17% बढ़ा; डिविडेंड का ऐलान

Bharti Airtel Q4 Results: भारती एयरटेल ने Q4 में ₹11,022 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो अनुमान से बेहतर रहा, लेकिन मार्जिन और प्रॉफिट पिछली तिमाही से घटे। ARPU और डेटा यूसेज में मजबूती देखी गई। ₹16 का फाइनल डिविडेंड घोषित।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 13, 2025 पर 7:04 PM
Bharti Airtel Q4 Results: उम्मीद से बेहतर मुनाफा, ARPU 17% बढ़ा; डिविडेंड का ऐलान
भारती एयरटेल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹11,022 करोड़ रहा, जो CNBC-TV18 के ₹6,526 करोड़ के अनुमान से काफी ज्यादा है।

Bharti Airtel Q4 Results: भारती एयरटेल ने मार्च तिमाही (Q4FY24) के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। इस टेलीकॉम कंपनी का रिजल्ट विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर रहा। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी के मार्जिन और शुद्ध मुनाफे में गिरावट आई है। मजबूत ARPU (प्रति यूजर औसत राजस्व) और डेटा उपयोग ने कंपनी के कुल प्रदर्शन को सहारा दिया।

नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू

भारती एयरटेल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹11,022 करोड़ रहा, जो CNBC-TV18 के ₹6,526 करोड़ के अनुमान से काफी ज्यादा है। हालांकि, यह तिमाही आधार पर 25.4% की गिरावट है। वहीं, रेवेन्यू तिमाही आधार पर 2.1% बढ़कर ₹47,876 करोड़ रहा, जो CNBC-TV18 के ₹47,390 करोड़ के अनुमान को पार कर गया।

EBITDA और मार्जिन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें