Get App

Car Discounts: Maruti Suzuki की इन कारों पर मिल रहा 45,000 रुपये तक डिस्काउंट, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Car Discounts: अगर आप फरवरी महीने में मारुति सुजुकी की कार खरीद रहे हैं, जानिए किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2022 पर 1:06 PM
Car Discounts: Maruti Suzuki की इन कारों पर मिल रहा 45,000 रुपये तक डिस्काउंट, जानिए कैसे उठाएं फायदा
मारुति सुजुकी की कारों में बंपर डिस्काउंट

Car Discounts: देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारतीय बाजार में एक दर्जन से ज्यादा मॉडल बेचती है। उनमें से कई गाड़ियों को ग्राहक बेहद पसंद करते हैं। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने ग्राहकों को इन गाड़ियों पर कई शानदार ऑफर दे रही है। अगर आप भी नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो इन ऑफर्स के जरिए हजारों रुपये बचा सकते हैं। फरवरी 2022 में मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों को कई डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

देश में सबसे सस्ती मारुति सुजुकी की ऑल्टो में फिलहाल 33,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस डील में 15,000 रुपये का कैश बेनिफिट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा, इस महीने ऑल्टो की खरीद पर 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट भी लागू है।

Maruti Suzuki S-Presso

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो एक फंकी-लिटिल हैचबैक (funky-little hatchback) है। इस महीने इसे खरीदने पर आपको 28,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसमें 15,000 रुपये का कैश बेनिफिट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट (corporate discount) शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें