Get App

CoinDCX: 90 मिलियन डॉलर फंड जुटाने के साथ बना भारत का पहला क्रिप्टो यूनिकॉर्न

कॉइनबेस वेंचर्स, पॉलीचैन कैपिटल, ब्लॉक.वन, जंप कैपिटल जैसे मौजूदा इनवेस्टर्स ने भी राउंड में हिस्सा लिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2021 पर 3:12 PM
CoinDCX: 90 मिलियन डॉलर फंड जुटाने के साथ बना भारत का पहला क्रिप्टो यूनिकॉर्न

सीरीज सी फंडिंग राउंड में 90 मिलियन डॉलर के बंद होने के बाद, क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज CoinDCX 1.1 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन के साथ भारत का पहला क्रिप्टो यूनिकॉर्न (Crypto Unicorn) बन गया। इस राउंड को बी कैपिटल ग्रुप ने लीड किया था, जिसकी स्थापना फेसबुक के पूर्व कोफाउंडर एडुआर्डो सेवरिन ने की थी। कॉइनबेस वेंचर्स, पॉलीचैन कैपिटल, ब्लॉक.वन, जंप कैपिटल जैसे मौजूदा इनवेस्टर्स ने भी राउंड में हिस्सा लिया।

CoinDCX ने एक बयान में कहा कि पूरे भारत में क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस नए फंड का इस्तेमाल किया जाएगा। CoinDCX के कोफाउंडर और CEO सुमित गुप्ता ने कहा, "जुटाए गए फंड को ज्यादा भारतीयों को क्रिप्टो में लाकर और क्रिप्टो को भारत में एक लोकप्रिय इन्वेस्टमेंट असेट्स क्लास बनाकर विस्तार करने के लिए आवंटित किया जाएगा और हमारे वर्क फ्रॉर्स को मजबूत करेगा, जो हमारी विकास की कहानी को पूरा करेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा, हम क्रिप्टो इनवेस्टर बेस्ड का विस्तार करने के लिए लीडिंग फिनटेक खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाएंगे या साझेदारी करेंगे, एक शोध और विकास (R&D) फैसिलिटी शुरू करेंगे, सार्वजनिक प्रवचन के जरिए पॉलिसी कम्युनिकेशन को मजबूत करेंगे, अनुकूल विनियमों, शिक्षा को लागू करने और हायरिंग पहलों में तेजी लाने के लिए सरकार के साथ काम करेंगे।

CoinDCX भारत में टॉप चार क्रिप्टो एक्सचेंजों में शुमार है, दूसरे WazirX, CoinSwitch Kuber और Zebpay हैं।

सुमित गुप्ता ने कहा, "भारत क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल असेट्स की मांग में नाटकीय बढ़ोतरी का अनुभव कर रहा है, फिर भी केवल कुछ प्लेटफ़ॉर्म ही दक्षता, सुरक्षा और अनुपालन प्रदान करते हैं, जिसकी इनवेस्टर्स को उम्मीद थी।"

CoinDCX ने कहा कि वह अपनी प्रोडक्शन टीम को मजबूत करते हुए अपने मौजूदा प्रोडक्ट सीरीज में सुधार करके, इनोवेशन के साथ अगली जनरेशन के प्रोडक्शंस के निर्माण के लिए फंड का इस्तेमाल करेगा।

2018 में शुरू हुए CoinDCX ने 3.5 मिलियन से ज्यादा यूजर्स को जोड़ा है। आने वाले महीनों में, CoinDCX CoinDCX प्राइम पहल, HNI और एंटरप्राइज स्पेस में अपनी नवीनतम पेशकश, कानूनी रूप से सत्यापित और सुरक्षित निवेश प्रदान करने के साथ-साथ Cosmex - एक ग्लोबल ट्रेडिंग प्रोडक्ट लॉन्च करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें