Get App

ACC Ltd Q2 Result | मुनाफा 60% घटकर 227 करोड़ रुपये पर रहा, आय 15% बढ़ी

दूसरी तिमाही में कंपनी का एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 22.4 फीसदी से घटकर 9.54 फीसदी पर रहा है। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 10.3 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2022 पर 5:45 PM
ACC Ltd Q2 Result | मुनाफा 60% घटकर 227 करोड़ रुपये पर रहा, आय 15% बढ़ी
कंपनी ने कहा है कि दूसरी तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन पर कीमत और मांग में आई सुस्ती का असर देखने को मिला है।

ACC Ltd Q2 Result | भारत की टॉप सीमेंट उत्पादक कंपनियों में से एक ACC Ltd ने 14 जुलाई को अपने दूसरे तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। आगे बढ़ने के पहले आपको यह बताते चलें कि कंपनी जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का अनुपालन करती है।

30 जून 2022 को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 60 फीसदी घटकर 227.35 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 569.4 करोड़ रुपये थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इस अवधि में दूसरी तिमाही में कंपनी को 396 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान किया गया था।

दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 15 फीसदी बढ़कर 4,468.42 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 3,885 करोड़ रुपये पर रही थी। जबकि CNBC-TV18 के पोल में दूसरी तिमाही में कंपनी के आय के 4,358 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें