Adani Green Energy Q3 Results: अडानी ग्रीन एनर्जी ने मंगलवार 7 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 110 फीसदी बढ़कर 103 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 49 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसके ज्वाइंट वेंचरों और सहयोगी फर्मों 44 करोड़ का मुनाफा आया, जो पिछले साल इस तिमाही में सिर्फ 1 करोड़ रुपये था। इसी से कंपनी को दिसंबर तिमाही में अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली। बता दें कि अडानी ग्रीन एनर्जी, उद्योगपति गौतम अडानी की अगुआई वाली अडानी ग्रुप की रिन्यूएबल कंपनी है।
