Adani Ports Q2 Results: अडानी पोर्ट्स के लिए दमदार रही सितंबर तिमाही, कार्गो वॉल्यूम में उछाल के दम पर 68% बढ़ा मुनाफा

Adani Ports Q2 Results: अडानी ग्रुप (Adani Group) की दिग्गज कंपनी अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के लिए चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही शानदार रही

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 5:24 PM
Adani Ports को जुलाई-सितंबर 2022 में 1677.48 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ। यह सालाना आधार पर 68.5 फीसदी अधिक रहा।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Ports Q2 Results: अडानी ग्रुप (Adani Group) की दिग्गज कंपनी अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के लिए चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही शानदार रही। अडानी पोर्ट्स को जुलाई-सितंबर 2022 में 1677.48 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ। यह सालाना आधार पर 68.5 फीसदी अधिक रहा।

    वहीं कंपनी के रेवेन्यू की बात करें तो इसमें भी सालाना आधार पर 32.8 फीसदी की तेजी रही। अडानी पोर्ट्स को सितंबर 2022 तिमाही में कार्गो वॉल्यूम ग्रोथ के दम पर ऑपरेशंस से 5210.80 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड रेवेन्यू हासिल हुआ। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अडानी पोर्ट्स के कार्गो वॉल्यूम में सालाना आधार पर 15 फीसदी की उछाल रही।

    Crypto Price: इस क्रिप्टो में 21% की तेजी, BitCoin में गिरावट, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव


    अडानी पोर्ट्स के लिए सबसे शानदार रही छमाही

    कंपनी के सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक करण अडानी के मुताबिक अप्रैल-सितंबर 2022 कंपनी के इतिहास में अब तक की सबसे बेहतर छमाही रही है। इसका कॉर्गो वॉल्यूम, रेवेन्यू और ईबीआईटीडीए रिकॉर्ड लेवल पर रहा।

    Twitter Paid Verification: ब्लू टिक के लिए Elon Musk ने इस कारण चुना पेड मॉडल, 660 रुपये तक हो सकती है मंथली फीस

    Adani Ports के शेयरों में आज 2% से अधिक तेजी

    अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी रही। इसके शेयर बीएसई पर 2.27 फीसदी की तेजी के साथ 841.75 रुपये के भाव (Adani Ports Share Price) पर बंद हुए हैं। अडानी पोर्ट्स की देश भर के 10 स्थानों पर मौजूदगी है जिसमें से 9 पर काम शुरू हो चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।