Crypto Price: इस क्रिप्टो में 21% की तेजी, BitCoin में गिरावट, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में शुमार अधिकतर क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं लेकिन सिर्फ डॉजकॉइन (DogeCoin) में ही अधिक हलचल दिख रही है

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 4:43 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.25 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 38.55% फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (31 अक्टूबर) मिला-जुला रूझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में शुमार अधिकतर क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं लेकिन सिर्फ डॉजकॉइन (DogeCoin) में ही अधिक हलचल दिख रही है। इसके भाव एक दिन में करीब 21 फीसदी मजबूत हुए हैं।

वहीं वीकली बात करें तो डॉजकॉइन के भाव करीब ढाई गुना मजबूत हुए हैं। पूरे क्रिप्टो मार्केट के वैश्विक मार्केट कैप में एक दिन में 0.01% की मामूली तेजी आई है और यह 1.03 लाख करोड़ डॉलर (85.33 लाख करोड़ रुपये) पर है।

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप की दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की बात करे तो बिटकॉइन (BitCoin) और एथेरियम (Ethereum) में गिरावट का रूझान है। बिटकॉइन पिछले 24 घंटे में 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 20,608.70 डॉलर (17.04 लाख रुपये) और एथेरियम 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ 1,599.95 डॉलर (1.32 लाख रुपये) के भाव पर है।


Twitter Paid Verification: ब्लू टिक के लिए Elon Musk ने इस कारण चुना पेड मॉडल, 660 रुपये हो सकती है फीस

DogeCoin एक हफ्ते में 149% मजबूत

वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में तेजी का रूझान रहा। हालांकि सबसे अधिक तेजी डॉजकॉइन (DogCoin) में रही। इसके भाव सात दिनों में 149 फीसदी मजबूत हुए हैं। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप की दो बड़ी क्रिप्टो में भी शानदार तेजी रही। बिटकॉइन के भाव एक हफ्ते में करीब 7 फीसदी मजबूत हुए तो दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम (Ethereum) के भाव 19 फीसदी से अधिक उछले हैं।

Nykaa Share Price: इश्यू प्राइस से नीचे फिसलने के बाद नायका में शानदार रिकवरी, बेहतर सितंबर तिमाही ने बढ़ाई खरीदारी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 20,608.70 डॉलर (-) 0.74%
एथेरियम (Ethereum) 1,599.95 डॉलर (-) 1.37%
टेथर (Tether) 1 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 325.71 डॉलर 0.31%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.4638 डॉलर 0.41%
बिनांसे यूएसडी (Binance USD) 1.00 डॉलर 0.04%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.1485 डॉलर 21.02%
कार्डानो (Cardano) 0.4129 डॉलर 0.61%
सोलाना (Solana) 33.03 डॉलर (-) 2.90%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8652 करोड़ डॉलर (7.15 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 21.63% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की स्थिति 0.25 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 38.55% फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।