Get App

Adani Power Q2 results: मुनाफा 201.6% बढ़कर 696 करोड़ रुपए पर पहुंचा, आय में 51.5% की बढ़त

Adani Power Q2: सितंबर तिमाही में कंपनी की एबिटडा सालाना आधार पर 51 फीसदी बढ़कर 1,551 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2022 पर 4:55 PM
Adani Power Q2 results: मुनाफा 201.6% बढ़कर 696 करोड़ रुपए पर पहुंचा, आय में 51.5% की बढ़त
सितंबर तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 51.5 फीसदी बढ़कर 8445.99 करोड़ रुपये पर रही है। जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 5571.76 करोड़ रुपये पर रही थी

Adani Power Q2 results: अडानी ग्रुप की कंपनी Adani Power ने आज शुक्रवार 11 नवंबर 2022 को 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं । इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 201.6 फीसदी की बढ़त के साथ 695.53 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 230.6 करोड़ रुपये पर रहा था।

सितंबर तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 51.5 फीसदी बढ़कर 8445.99 करोड़ रुपये पर रही है। जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 5571.76 करोड़ रुपये पर रही थी। टैरिफ की वसूली की बढ़ोतरी और 771 करोड़ रुपये की एकमुश्त आय के चलते कंपनी की कंसोलिडेटेड आय में इतनी बढ़त देखने को मिली है।

सितंबर तिमाही में कंपनी की एबिटडा सालाना आधार पर 51 फीसदी बढ़कर 1,551 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा है कि परंपरागत ऊर्जा उत्पादन भारत की एनर्जी जरूरत का मुख्य आधार पर बना हुआ है। लेकिन कंपनी भारत के कॉर्बन उत्सर्जन घटाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी पर निवेश कर रही है। एक तरफ पूरी दुनिया जहां जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते एनर्जी संकट के दौर से गुजर रही है। वहीं भारत के सोलार एनर्जी , विंड पावर और कोयला जैसे ऊर्जा के साधन भारत की एनर्जी जरुरतों को पूरा करने में अहम योगदान कर रहे हैं। Adani Power भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरत को पूरा करने के लिए काफी अच्छी स्थिति में है। कंपनी देश के लोगों की भलाई को ध्यान रखते हुए किफायती दर पर बिजली सप्लाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपनी लंबी अवधि के विकास रणनीति पर अपना फोकस बनाए रखेंगे।

Adani Power के शेयरों पर नजर डालें तो एनएसई पर आज यह शेयर 11.20 रुपये 3.02 फीसदी टूटकर 306.20 रुपये पर बंद हुआ है। स्टॉक का डे लो 353.00 रुपये का था जबकि डे हाई 378.00 रुपये का था। वहीं 52 वीक हाई 432.50 रुपये का है जबकि 52 वीक लो 93.60 रुपये का है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 3,406,069 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 138,926 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें