Get App

Adani Power का मुनाफा मार्च तिमाही में कई गुना बढ़ा, ₹13 करोड़ से बढ़कर ₹4,645 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट

Adani Power Q4 Result: कंपनी को पूरे वित्त वर्ष 2022 में 4,911.58 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो वित्त वर्ष 2021 में 1,269.98 करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2022 पर 5:53 PM
Adani Power का मुनाफा मार्च तिमाही में कई गुना बढ़ा, ₹13 करोड़ से बढ़कर ₹4,645 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट
Adani Power के शेयर गुरुवार को एनएसई पर करीब 5% की उछाल के साथ 279.65 रुपये पर बंद हुए

अडानी पावर (Adani Power) ने गुरुवार को बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका मुनाफा कई गुना बढ़कर 4,645.47 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में सिर्फ 13.13 करोड़ था। कंपनी को रेवेन्यू में बढ़ोतरी के दम पर अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली है। अडानी पावर की मार्च तिमाही में कुल आय करीब 95 फीसदी बढ़कर 13,307.92 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 6,902.01 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2022 में Adani Power का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 4,911.58 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2021 में 1,269.98 करोड़ रुपये था। कंपनी का कुल इनकम वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 31,686.47 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले वित्त वर्ष 2021 में 28,149.68 करोड़ रुपये था।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने इस मौके पर कहा कि देश भर में विभिन्न क्षेत्रों में भरोसेमंद बिजली सप्लाई की उपलब्धता आर्थिक विकास के लिए अहम है। उन्होंने कहा, "अडानी ग्रुप देश की उर्जा जरूरतों को स्थायी, भरोसेमंद और किफायती तरीके से पूरा करने के प्रतिबद्ध है। पूरे एनर्जी सप्लाई चेन में हमारी उपस्थिति डायवर्सिफाइ है। इससे हमें यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि ग्लोबल अस्थिरता के समय में यह महत्वपूर्ण इनपुट इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें