Adani Total Gas Q4 Results: अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी टोटल गैस ने मंगलवार 30 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 71 फीसदी बढ़कर 167.96 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 97.91 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 4.7 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी के साथ 1,258.37 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,197.31 करोड़ रुपये रहा था।
