Get App

ABFRL Q1 results: मुनाफे से घाटे में आई कंपनी, 161.62 का करोड़ का हुआ घाटा

Aditya Birla Fashion and Retail(ABFRL) ने को वित्तीय वर्ष 2024 के के लिए पहली तिमाही में 161.62 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 94.44 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी का कुल रेवन्यू पहली तिमाही में 3,196.06 करोड़ रुपये रहा है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 04, 2023 पर 4:09 PM
ABFRL Q1 results: मुनाफे से घाटे में आई कंपनी, 161.62 का करोड़ का हुआ घाटा
ABFRL के नतीजे जारी होने के बाद NSE पर दोपहर 3 बजे तक कंपनी का शेयर मूल्य 2.94 प्रतिशत गिरकर 214.45 रुपये के स्तर पर आ गया

ABFRL Share Price: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion and Retail(ABFRL) ने आज यानी कि शुक्रवार 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2024 के के लिए पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। पहली तिमाही के दौरान कंपनी को घाटा उठाना पड़ा है। कंपनी द्वारा घोषित नतीजों के मुताबिक FY24 की जून तिमाही के लिए आदित्य बिड़ला फैशन को 161.62 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा हुआ। जबकि कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 94.44 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का कुल रेवन्यू 3,196.06 करोड़ रुपये रहा है। जो एक साल पहले की तिमाही में दर्ज रेवन्यू 2,874.76 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत अधिक है।

पहली तिमाही के लिए EBIDTA से सालाना आधार पर 37.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 292.3 करोड़ रुपये रहा। जबकि EBIDTA मार्जिन सालाना आधार पर गिरकर 9.1 प्रतिशत रही। जबकि ये पिछले साल की समान तिमाही में 16.3 प्रतिशत रही थी।

Ashok Leyland का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Motilal Oswals के 2 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कंपनी को त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ गैरजरूरी खर्च में बढ़ोतरी की उम्मीद है। जिससे दूसरी छमाही में कंपनी के ग्रोथ ट्रैजेक्टरी को और बढ़ावा मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें