Get App

Aurobindo Pharma Q1 Result : जून तिमाही में 22% घटा मुनाफा, राजस्व में 10% का उछाल

अप्रैल-जून तिमाही में Aurobindo Pharma का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 22.5 फीसदी घटकर 540.40 करोड़ रुपये हो गया है। फार्मा कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 697.60 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी ने कहा कि ऑपरेशन से राजस्व 6,850.50 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 12, 2023 पर 7:31 PM
Aurobindo Pharma Q1 Result : जून तिमाही में 22% घटा मुनाफा, राजस्व में 10% का उछाल
Aurobindo Pharma ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Aurobindo Pharma Q1 Result : फार्मास्युटिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी अरबिंदो फार्मा ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 22.5 फीसदी घटकर 540.40 करोड़ रुपये हो गया है। फार्मा कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 697.60 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी ने कहा कि ऑपरेशन से राजस्व 6,850.50 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 6,236 करोड़ रुपये से 10 फीसदी अधिक है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

Aurobindo Pharma के राजस्व में अमेरिका और यूरोप के फॉर्मूलेशन और एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ के चलते उछाल आया है। इसके बावजूद, कंपनी का नेट प्रॉफिट CNBC-TV18 के 697.6 करोड़ रुपये के अनुमान से कमजोर रहा। वहीं, कंपनी का राजस्व 6,692 करोड़ रुपये के अनुमान को पार करने में कामयाब रहा। इसके अलावा, तिमाही के दौरान कंपनी के ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में भी सुधार हुआ क्योंकि बेस क्वार्टर में EBITDA 936.5 करोड़ रुपये से करीब 23 फीसदी बढ़कर 1151.4 करोड़ रुपये हो गया।

अप्रैल-जून में EBITDA मार्जिन या ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी बढ़कर 16.8 फीसदी हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15 फीसदी था। CNBC-TV18 द्वारा ब्रोकरेज के एक सर्वे में तिमाही के लिए अरबिंदो फार्मा के लिए EBITDA मार्जिन 15.6 प्रतिशत आंका गया था। इस बीच, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) खर्च 387.6 करोड़ रुपये या कुल राजस्व का 5.7 फीसदी रहा। R&D खर्च पिछली तिमाही में देखे गए 6.3 फीसदी से कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें