Axis Bank March Quarter Results: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 7,071.31 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 7,117.50 करोड़ रुपये से लगभग 0.65 प्रतिशत कम है। बैंक की कुल इनकम लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 38746.64 करोड़ रुपये हो गई। मार्च 2025 तिमाही में यह 38022.03 करोड़ रुपये थी।
