Bajaj Finserv Q2 Result : बजाज फिनसर्व ने सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान सालाना आधार पर लगभग 39 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,557 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया। वहीं, बीते साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 1,122 करोड़ रुपये रहा था।

Bajaj Finserv Q2 Result : बजाज फिनसर्व ने सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान सालाना आधार पर लगभग 39 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,557 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया। वहीं, बीते साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 1,122 करोड़ रुपये रहा था।
कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स में बजाज फाइनेंस, बजाज अलायंस लाइफ इंश्योरेंस, बजाज अलायंस जनरल इंश्योरेंस, बजाज अलायंस फाइनेंशियल डिस्ट्रीब्यूटर्स, बजाज फिनसर्व डायरेक्ट, बजाज फिनसर्व हेल्थ, बजाज फिनसर्व वेंचर्स, बजाज फिनसर्व म्यूचुअल फंड ट्रस्टी और बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट के रिजल्ट्स शामिल हैं।
कुल इनकम में 15 फीसदी की बढ़ोतरी
जुलाई-सितंबर, 2022 तिमाही के दौरान बजाज फिनसर्व की कुल इनकम 15.5 फीसदी बढ़कर 20,803.2 करोड़ रुपये हो गई, जबकि बीते साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 18,008 करोड़ रुपये रहा था।
उधर, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) को वित्त वर्ष 23 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,781 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। इसका मुनाफा सालाना आधार पर 88 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1,481 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। उसके लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस का प्रॉफिट 53 फीसदी बढ़कर 159 करोड़ रुपये हो गया, लेकिन जनरल इंश्योरेंस सेगमेंट का प्रॉफिट सालाना आधार पर 21 फीसदी घटकर 336 करोड़ रुपये रह गया।
छमाही प्रॉफिट में 47 फीसदी की ग्रोथ
Bajaj Finserv ने कहा कि छमाही आधार पर यानी अप्रैल-सितंबर, 2022 के दौरान एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में उसका प्रॉफिट 47 फीसदी बढ़कर 2,866 करोड़ रुपये और कुल इनकम 15 फीसदी बढ़कर 36,692 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई।
वहीं, बजाज फाइनेंस ने वित्त वर्ष 23 की पहली छमाही में 117 फीसदी की ग्रोथ के साथ 5,377 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया और उसके लाइफ इंश्योरेंस का प्रॉफिट 51 फीसदी बढ़कर 283 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, जनरल इंश्योरेंस सेगमेंट ने निराश किया और पहली छमाही में उसका नेट प्रॉफिट 5 फीसदी घटकर 747 करोड़ रुपये रह गया है।
शुक्रवार, 21 अक्टूबर को Bajaj Finerv का शेयर बीएसई पर 2.39 फीसदी कमजोर होकर 1,684 रुपये पर बंद हुआ।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।