Bharat Forge Share Price: भारत फोर्ज लिमिटेड (Bharat Forge Limited) ने चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा में साल-दर-साल 34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 213 करोड़ रुपये दर्ज किया। कंपनी ने 9 अगस्त को एक एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी। ये कंपनी ऑटोमोबाइल सहित कई सेक्टर्स के लिए अहम और सुरक्षा कंपोनेंट्स बनाती है। कंपनी का रेवन्यू 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,851 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 3,877 करोड़ रुपये था। रेवन्यू में उछाल मुख्य रूप से निर्यात और घरेलू सेगमेंट में मजबूत वृद्धि की वजह से देखने को मिला। जहां तक निर्यात का सवाल है, अमेरिका कंपनी का टॉप ग्राहक बना हुआ है, उसके बाद यूरोप और एशिया का नंबर है।
