Bharti Airtel Q2 Result: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने सितंबर में समाप्त तिमाही के लिए आज यानी कि 31 अक्टूबर को अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिये। दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 1340.7 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,145.2 करोड़ रुपये रहा। दूसरी तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर 37.50 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। टेलीकॉम सेक्टर की दूरसंचार सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी ने कहा कि ऑपरेशंस से उसका रेवन्यू 37,043.8 करोड़ रुपये रहा। इसमें 7.28 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 34,526.8 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे।
