Get App

BHARTI AIRTEL Q2 Result: मुनाफा 2145 करोड़, आय बढ़कर हुई 34,530 करोड़ रुपये

BHARTI AIRTEL को दूसरी तिमाही में 2,145 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जबकि इसी तिमाही के लिए कंपनी को 2,396 करोड़ रुपये का मुनाफा होने का अनुमान लगाया गया था

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 5:08 PM
BHARTI AIRTEL Q2 Result: मुनाफा 2145 करोड़, आय बढ़कर हुई 34,530 करोड़ रुपये
BHARTI AIRTEL की आय सितंबर तिमाही में बढ़कर 34,530 करोड़ रुपये हो गई जबकि कंपनी की जून तिमाही की आय 32,800 करोड़ रुपये रही थी

BHARTI AIRTEL Q2 Result: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) ने आज वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही यानी कि सितंबर तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा कर दी। BHARTI AIRTEL ने नतीजे जारी करते हुए बताया कि दूसरी तिमाही में कंपनी को 2,145 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जबकि इस तिमाही के लिए कंपनी को 2,396 करोड़ रुपये का मुनाफा होने का अनुमान था। तिमाही आधार के आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी का मुनाफा पिछली जून तिमाही के 1610 करोड़ रुपये से बढ़कर 2145 करोड़ रुपये हो गया है। BHARTI AIRTEL की आय तिमाही आधार पर जून तिमाही की आय 32,800 करोड़ रुपये से बढ़कर सितंबर तिमाही में 34,530 करोड़ रुपये हो गई।

सितंबर के तिमाही के लिए कंपनी की आय 34,526.8 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 33,800 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। तिमाही आधार पर सितंबर तिमाही में कंपनी का ARPU 183 रुपये से बढ़कर 190 रुपये हो गया।

BHARTI AIRTEL का वित्त वर्ष 2023 की सितंबर तिमाही में EBITDA 17,593.8 करोड़ रुपये रहा। जबकि इस तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 17,142 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें