Get App

Bharti Airtel Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 55% गिरा, रेवेन्यू 20% बढ़ा

Bharti Airtel Q3 Results: भारती एयरटेल में दिसंबर 2025 ​के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 48.87 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 19.6 प्रतिशत बढ़कर 53981.6 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 5:31 PM
Bharti Airtel Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 55% गिरा, रेवेन्यू 20% बढ़ा
Bharti Airtel का मार्केट कैप 11.35 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Bharti Airtel December Quarter Results: भारती एयरटेल का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 55 प्रतिशत गिर गया। आंकड़ा 6630.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक ​साल पहले 14781.2 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि इस बीच ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 19.6 प्रतिशत बढ़कर 53981.6 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 45129.3 करोड़ रुपये था।

भारती एयरटेल में दिसंबर 2025 ​के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 48.87 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप 11.35 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,08,943.90 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच शुद्ध मुनाफा 23,501.80 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Bharti Airtel के शेयर की चाल

5 फरवरी को भारती एयरटेल का शेयर BSE पर 1.65 प्रतिशत गिरावट के साथ 1992.05 रुपये पर बंद हुआ। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। शेयर 3 साल में 150 प्रतिशत चढ़ा है। 2 साल में इसने लगभग 80 प्रतिशत और एक साल में 20 प्रतिशत की तेजी देखी है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 2,174.70 रुपये और एडजस्टेड लो 1561 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें