Birla Corporation March Quarter Results: दिग्गज सीमेंट कंपनी बिड़ला कॉरपोरेशन लिमिटेड का मार्च 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 127.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 193 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2023 तिमाही में यह 85 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि असामान्य रूप से कमजोर बाजार स्थितियों के कारण तिमाही के दौरान बिजली और ईंधन की कम लागत ने कंस्ट्रक्शन मैटेरियल की कीमत को कम कर दिया। जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2,682 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.8 प्रतिशत ज्यादा है। मार्च 2023 तिमाही में यह रेवेन्यू 2,512 करोड़ रुपये था।
