Get App

BPCL Q3: मुनाफा 37% घटकर 1747 करोड़ रुपए पर रहा, आय 13.48% बढ़ी

BPCL Q3: 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग मार्जिन सालाना आधार पर 2.64 फीसदी से घटकर 1.26 फीसदी पर आ गई है। इसी तरह इस अवधि में कंपनी की नेट प्रॉफिट मार्जिन सालाना आधार 2.41 फीसदी से घटकर 1.47 फीसदी पर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 6:55 PM
BPCL Q3: मुनाफा 37% घटकर 1747 करोड़ रुपए पर रहा, आय 13.48% बढ़ी
BPCL Q3:अप्रैल से दिसंबर 2022 की 9 महीने की अवधि में कंपनी का एवरेज ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) 20.088 डॉलर प्रति बैरल रहा है

BPCL Q3: भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (BPCL)ने 30 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 36.67 फीसदी की गिरावट के साथ 1747.04 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 2758.89 करोड़ रुपये पर रहा था। दिसंबर तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 13.48 फीसदी की बढ़त के साथ 133347.51 करोड़ रुपये पर रही है। जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 117497.69 करोड़ रुपये पर रही थी।

कंपनी ने बताया है कि 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुए 9 महीनों में कंपनी की बिक्री 36.01 मिलियन मेट्रिक टन रही है। जो कि 31 दिसंबहर 2021 को खत्म हुए 9 महीने में 30.69 MMG रही थी। कंपनी की होने वाली इस बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा योगदान ATF (71.77 फीसदी), HSD-Retail (28.50 percent) और MS-Retail (19.97 percent) की बिक्री का रहा है। हालांकि कुछ पेट्रोलियम उत्पादों के मार्केटिंग मार्जिन में गिरावट के चलते GRM में हुई बढ़त का फायदा सीमित रहा है। अप्रैल से दिसंबर 2021 की 9 महीने की अवधि में कंपनी का एवरेज ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) 20.088 डॉलर प्रति बैरल रहा है, जो कि अप्रैल से दिसंबर 2021 की अवधि में 6.89 डॉलर प्रति बैरल पर था।

31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग मार्जिन सालाना आधार पर 2.64 फीसदी से घटकर 1.26 फीसदी पर आ गई है। इसी तरह इस अवधि में कंपनी की नेट प्रॉफिट मार्जिन सालाना आधार 2.41 फीसदी से घटकर 1.47 फीसदी पर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें