Get App

BPCL Q3 RESULT- तीसरी तिमाही के अच्छे रिफाइनिंग मार्जिन से मुनाफा बढ़कर 3,397.27 करोड़ रुपये

BPCL Q3 RESULT- भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (Bharat Petroleum Corp Ltd) ने आज सोमवार 29 जनवरी को 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे घोषित किये। कंपनी ने 3,181.42 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। जबकि एक साल पहले यह 1,747.01 करोड़ रुपये रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2024 पर 3:05 PM
BPCL Q3 RESULT- तीसरी तिमाही के अच्छे रिफाइनिंग मार्जिन से मुनाफा बढ़कर 3,397.27 करोड़ रुपये
BPCL का स्टैंडअलोन आधार पर शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के 1,959.58 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,397.27 करोड़ रुपये हो गया। जबकि इसके 3,303.80 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था

BPCL Q3 RESULT- भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (Bharat Petroleum Corp Ltd) ने सोमवार को 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए 3,181.42 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। जबकि एक साल पहले यह 1,747.01 करोड़ रुपये रहा था। कच्चे तेल की नरम कीमतों के बीच रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार होने से मुनाफा बढ़ने में मदद मिली। वहीं स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के 1,959.58 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,397.27 करोड़ रुपये हो गया। एनालिस्ट्स ने लगभग 3,303.80 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफा होने का अनुमान लगाया था। जो तिमाही आधार पर लगभग 70 प्रतिशत कम है। मनीकंट्रोल (Moneycontrol) द्वारा कराए गए सात एनालिस्ट्स के सर्वेक्षण के अनुसार, शुद्ध बिक्री सालाना आधार पर 18 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत गिरकर 10,2991.50 करोड़ रुपये होने की उम्मीद थी।

तिमाही के लिए कुल आय 2 प्रतिशत घटकर 1.30 लाख करोड़ रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले यह 1.33 लाख करोड़ रुपये रही थी। वहीं तिमाही आधार पर शुद्ध मुनाफे में 61 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि कुल आय में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सरकार द्वारा संचालित तीन तेल कंपनियों - इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Ltd (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Ltd (BPCL) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 27,295 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। पिछले साल तेल की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों से उन्हें घाटा हुआ था।

अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में BPCL की मार्केट सेल्स 12.92 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) थी। जबकि पिछले साल यह 12.81 MMT थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें