Get App

Britannia Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 35% बढ़कर ₹455.45 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू में 8.3% का इजाफा

Britannia Q1 Results: ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवा 4 अगस्त को मौजूदा वित्त वर्ष पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसने 455.45 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में रहे 335.74 करोड़ रुपये के मुनाफे 35 फीसदी अधिक है। हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 18.3 प्रतिशत कम रहा

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 04, 2023 पर 8:00 PM
Britannia Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 35% बढ़कर ₹455.45 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू में 8.3% का इजाफा
Britannia का रेवेन्यू जून तिमाही में 8.36 प्रतिशत बढ़कर 4,010.70 करोड़ रुपये रहा

Britannia Q1 Results: ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार 4 अगस्त को मौजूदा वित्त वर्ष पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसने 455.45 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में रहे 335.74 करोड़ रुपये के मुनाफे 35 फीसदी अधिक है। हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 18.3 प्रतिशत कम रहा क्योंकि मार्च तिमाही में इसका मुनाफा 557.60 करोड़ रुपये रहा था। Britannia ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसका रेवेन्यू जून तिमाही में 8.36 प्रतिशत बढ़कर 4,010.70 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,700.96 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 0.31 फीसदी की गिरावट आई है।

ब्रिटानिया का रेवेन्यू काफी हद तक अनुमानों के मुताबिक रहा, लेकिन उसका मुनाफा अनुमान से चूक गया। ब्रोकरेज ने एक पोल में, ब्रिटानिया का शुद्ध मुनाफा 517 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 4,101 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद लगाई थी।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) जून तिमाही में 37.6 फीसदी बढ़कर 689 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका ऑपरेटिंग मार्जिन 3.70 फीसदी बेहतर होकर 17.2 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें