NANDISH SHAH,HDFC SECURITIES

NANDISH SHAH,HDFC SECURITIES
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच गिरावट पर खुलने के बाद भारतीय स्टॉक मार्केट में तेज रिकवरी देखने को मिली और 2 मई को ये अपने दिन के हाई के करीब बंद हुआ। कल के कारोबार में Nifty 33 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 17,069 के स्तर पर बंद हुआ। कल आई रिकवरी में बैंकिंग, एफएमसीजी और मेटल स्टॉक्स ने सबसे अहम भूमिका निभाई। वहीं, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो और आईटी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।
पिछले हफ्ते निफ्टी 17,414 पर स्थित पिछले स्विंग हाई रजिस्टेंस को तोड़ने में कामयाब नहीं रहा और इसने 17,377 पर एक लोअर टॉप बनाया। निफ्टी ने हाल ही में 20 और 50 DEMA के अहम सपोर्ट को तोड़ दिया है। इससे शॉर्ट टर्म ट्रेंड के कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं।
डेली और वीकली चॉर्ट पर स्थित इंडीकेटर और ऑसीलेटर अब बियरिश नजर आ रहे हैं। इसलिए अब जब तक निफ्टी 17400 के ऊपर नहीं बंद होता शॉर्ट टर्म ट्रेंड बियरिश बना रहेगा।
Nifty ने 16,900 के करीब कई बॉटम बना लिए हैं। अगर हम 8 मार्च 2022 के 15671 के निचले स्तर से हाल ही के 18114 के स्तर पर स्थित स्विंग हाई पर नजर डालें तो इस मूव का आधा भाग 16893 के स्तर पर स्थित है। 200-day EMA वर्तमान में 16870 पर स्थित है। ऐसे में हमारा मानना है कि नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 16800-16900 के आसपास मल्टिपल सपोर्ट है।
अगर निफ्टी 16800 के नीचे फिसलता है तो इसके लिए 16604 पर अगला सपोर्ट है। इस उतार-चढ़ाव भरे माहौल में आने वाले हफ्तों में हमें कई मिड और स्मॉल कैप स्टॉक अच्छा करते नजर आ सकते हैं।
तीन टॉप पिक्स जिनमें अगले 3-4 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई
NOCIL: Buy | LTP: Rs 238.5 |नोसिल में 225 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 265 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Mahindra Holidays and Resorts India: Buy | LTP: Rs 259.5 |महिंद्रा हॉलीडे में 240 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 300 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
EIH: Buy | LTP: Rs 165.7 |ईआईएच में 155 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 185 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।