CANARA BANK Q2 Result: बैंक ने दर्ज किया 2,525 करोड़ रुपये का मुनाफा, NII बढ़कर हुई 7,434 करोड़ रुपये

बैंक की की नेट इंटरेस्ट इंकम 6,273.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,434 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Oct 20, 2022 पर 1:18 PM
बैंक का नेट NPA 18,505 करोड़ रुपये से घटकर 17,286 करोड़ रुपये रहा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    देश की दिग्गज सरकारी बैंकों में शुमार होने वाली केनरा बैंक (CANARA BANK) ने आज अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। केनरा बैंक के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। बैंक को दूसरी तिमाही में 2,525 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जबकि बैंक की नेट इंटरेस्ट इंकम (NII) भी बढ़कर 7,434 करोड़ रुपये हो गई है।

    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक की NII 7,434 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 7,333.6 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले साल की समान तिमाही में बैंक की एनआईआई 6,273.8 करोड़ रुपये रही थी।

    Havells का शेयर Q2 नतीजों के बाद शुरुआती ट्रेड में 3% टूटा, ब्रोकरेज हाउसेज से जानें बेचें या डिप में खरीदें


    तिमाही आधार पर सितंबर तिमाही के लिए बैंक का  Gross NPA 6.98% से घटकर 6.37% रहा। जबकि तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही के लिए Net NPA 2.48% से घटकर 2.19%  रहा।

    बैंक के अच्छे नतीजे के पीछे की एक वजह इसकी प्रोविजनिंग का घटना भी रहा। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही के लिए केनरा बैंक की प्रोविजनिंग 3,690 करोड़ रुपये से घटकर 3,637 करोड़ रुपये रही।

    एनपीए के मोर्चे पर भी केनरा बैंक के लिए अच्छी खबर रही। केनरा बैंक के एनपीए को रुपये में देखें तो तिमाही आधार पर सितंबर तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA 54,734 करोड़ रुपये से घटकर 52,485 करोड़ रुपये रहा।

    Hot Stocks: किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज, Elgi इक्यूमेंट्स में 2 से 3 हफ्तों में मिलेगा 8% तक रिटर्न, जानें कैसे

    वहीं तिमाही आधार पर बैंक का नेट NPA 18,505 करोड़ रुपये से घटकर 17,286 करोड़ रुपये पर आ गया।

    CANARA BANK के नतीजे बाजार को पसंद आते हुए नजर आ रहे हैं। आज बैंक द्वारा नतीजे जारी करने के बाद दोपहर 12.54 बजे एनएसई पर ये शेयर 1.31 प्रतिशत या 3.25 रुपये बढ़कर 252.25 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 272.80 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 171.75 रुपये रहा है।

    आज अभी तक इंट्रा डे में इस शेयर ने 257 रुपये का हाई और 238 रुपये का लो हिट किया है।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।