CG Power Q4 Results: सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने सोमवार 6 मई को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा मामूली रूप से बढ़कर 240.59 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 240.23 करोड़ रुपये रहा था। वहीं दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोनम मुनाफा 216.47 करोड़ रुपये रहा था। पूरे वित्त वर्ष में, सीजी पावर का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 28 फीसदी बढ़कर1,004 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 785 करोड़ रुपये था।
