Coal India Q1 Results : सरकारी कोल माइनिंग कंपनी कोल इंडिया (CIL) ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10 फीसदी घटकर 7,941.4 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 8,834.22 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि, जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा एक्सपर्ट्स के अनुमान से बेहतर रहा। तीन ब्रोकरेज फर्मों के स्टैंडअलोन अनुमान के औसत के अनुसार, कंपनी को 6,125 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होने की उम्मीद थी। कोल इंडिया के शेयरों में आज 8 अगस्त को 1.09 फीसदी की गिरावट रही और यह स्टॉक 230.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
