Dabur ने आज यानी 04 अगस्त को अपने पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर सपाट रहा है। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 441 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 438.3 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 440 करोड़ रुपये पर रहना का अनुमान किया गया था।
