Get App

DABUR Q3 RESULT: मुनाफा 5% घटकर 476.7 करोड़ लेकिन आय बढ़कर हुई 3,043 करोड़ रुपये

Dabur का सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर 476.7 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 503 करोड़ रुपये रहा था। वहीं वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 2,942 करोड़ रुपये से बढ़कर 3043 करोड़ रुपये रही

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 4:25 PM
DABUR Q3 RESULT: मुनाफा 5% घटकर 476.7 करोड़ लेकिन आय बढ़कर हुई 3,043 करोड़ रुपये
Dabur की वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर घटकर 20.05% रही

भारत की मल्टीनेशनल कंज्यूमर गुड्स कंपनी डाबर लिमिटेड (Dabur Ltd) ने आज यानी कि बजट के दूसरे दिन 2 फरवरी को वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का वित्तवर्ष 23 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा घटा है जबकि इसी तिमाही के दौरान कंपनी की कंसोलिडेटेड आय में बढ़ोत्तरी नजर आई है। कंपनी द्वारा जारी किये गये नतीजों के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में डाबर का कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर 476.7 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 489 करोड़ रुपये रहने काअनुमान था। वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA भी पहले से कम हुआ है।

मुनाफा 5 प्रतिशत घटा

सालाना आधार पर Dabur ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 5% घटकर 476.7 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 503 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें